दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी, कैंपस खाली कराया गया

दिल्ली हाईकोर्ट में बम धमकी से हड़कंप, 3 बम होने का दावा — कैंपस खाली, पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर

शुक्रवार सुबह दिल्ली हाईकोर्ट में अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल में दावा किया गया है कि हाईकोर्ट परिसर और जज रूम में 3 बम रखे गए हैं और इन्हें शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है।

 

ईमेल में यह भी लिखा गया है कि यह पूरा षड्यंत्र पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिलीभगत से किया गया है। संदेश में कहा गया — “पवित्र शुक्रवार को धमाके होंगे, दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली कर दो।”

सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

ईमेल मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पूरे हाईकोर्ट कैंपस को खाली कराने का आदेश दिया। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और स्पेशल सेल की टीमें पहुंच गई हैं। कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान जारी है और हर कोने की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे इस धमकी को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस साइबर सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।

 

राजधानी में सुरक्षा कड़ी

इस धमकी के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और आसपास की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

जांच जारी

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह ईमेल महज अफवाह भी हो सकता है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी। हालांकि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बम स्क्वॉड पूरी तरह तलाशी कर रहा है और साइबर सेल मेल की तकनीकी जांच में जुटा है।

 

One thought on “दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी, कैंपस खाली कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *