सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम बनेंगी:ओली बोले- राम नेपाल में जन्मे थे, इस बयान पर अड़ा नहीं रहता तो और मौके मिलते

नेपाल के दिल्ली बाजार जेल से भागते हुए कैदी। - Dainik Bhaskar

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ 3 दिन से जारी हिंसक प्रदर्शन में 30 लोग मारे गए, जबकि 1000 घायल हुए। सेना ने कल रात 10 बजे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया था, जिसके बाद हिंसक घटनाओं में कमी आई है।

नेपाली सेना ने कर्फ्यू को गुरुवार सुबह तक बढ़ा दिया है। इन हिंसक प्रदर्शनों का फायदा उठाकर नेपाल की अलग-अलग जलों से 3 दिन में 13,500 से ज्यादा कैदी भाग निकले।

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली ने भी बयान जारी कर हिंसक घटनाओं पर दुख जाहिर किया और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई।

नेपाल में कल नए अंतरिम पीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। लोकल मीडिया के मुताबिक, देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम इस रेस में सबसे आगे हैं। उन्हें Gen-Z का समर्थन हासिल है।

10 सितंबर के 10 बड़े अपडेट्स

  1. ओली का मैसेज: पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जेन-जी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और हिंसा व तोड़फोड़ की निंदा की।
  2. नेतृत्व विवाद: सेना मुख्यालय के बाहर अंतरिम नेतृत्व को लेकर जेन-जी युवाओं के बीच बहस और टकराव हुआ।
  3. कर्फ्यू बढ़ा: नेपाली सेना ने कर्फ्यू को गुरुवार सुबह तक बढ़ा दिया है।
  4. कानूनी कार्रवाई स्थगित: सुप्रीम कोर्ट भवन में आग लगने के बाद सभी सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
  5. कार्की का नाम आगे: प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपने की सिफारिश की।
  6. कैदी फरार: देशभर की जेलों से 13,500 से ज्यादा कैदी भाग चुके हैं।
  7. एयरपोर्ट बंद: त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिया गया। विदेशी यात्री फंसे हुए हैं।
  8. धाडिंग गोलीकांड: धाडिंग जेल तोड़ने की कोशिश के दौरान सेना की गोलीबारी में एक कैदी की मौत हुई और सात घायल हुए।
  9. मौत का आंकड़ा बढ़ा: नेपाल विरोध प्रदर्शन में अब तक 30 की मौत, 1,033 घायल।
  10. रेस्क्यू शुरू: नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए एअर इंडिया ने स्पेशल फ्लाइट शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *