बॉलीवुड
‘परम सुंदरी’ के ट्रेलर में जाह्नवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता दिल, आएगी चेन्नई एक्सप्रेस की याद
12 अगस्त 2025
अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ के दो गाने- परदेसिया और भीगी साड़ी रिलीज हो चुके हैं. दोनों में ही सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी आ गया है. इसमें जाह्नवी कपूर ने कमाल कर दिया.
इस प्लेटफॉर्म पर आएगी Saiyaara, क्या है रिलीज डेट?
12 अगस्त 2025
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए करीब तीन हफ्तों का समय बीत चुका है. अब फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बात करें ‘सैयारा’ की, तो फिल्म ने अभी 24 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर 318.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला है. माना जा रहा है कि फिल्म ने अपने बजट से करीब 5 गुना कमाई कर डाली है.
सेल्फी ले रहे शख्स को Jaya Bachchan ने मारा धक्का!
12 अगस्त 2025
दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन का गुस्सा एक बार फिर भड़का है. वो हाल ही में फोटो ले रहे एक अनजान शख्स पर बुरी तरह भड़क पड़ीं. जया बच्चन का शख्स को फटकारता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आवारा कुत्तों पर कोर्ट का आदेश, जॉन ने चिट्ठी लिखकर की अपील, जाह्नवी-अनुपमा हुईं दुखी
12 अगस्त 2025
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को एनिमल शेल्टर में भेजने का आदेश दिया. इस फैसले ने देशभर में बहस छेड़ दी है. हर कोई इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए आवारा कुत्तों के लिए असली समाधान खोजने की बात कह रहा है.
‘जॉली एलएलबी 3’ टीजर: एक नहीं दो जॉली से होगी मुलाकात, जज भी हुए परेशान
12 अगस्त 2025
कोर्ट के जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) अपनी फूटी किस्मत को रो रहे हैं, जिसकी वजह से वो तीखी जुबान वाले जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जुगाड़ू जॉली त्यागी (अरशद वारसी) के बीच फंसे. हालांकि दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन क्यों बने हुए हैं, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. टीजर से साफ है कि ये फिल्म जबरदस्त होगी.
Dhanush संग अफेयर पर Mrunal ने तोड़ी चुप्पी?
12 अगस्त 2025
मृणाल ठाकुर का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष संग जोड़ा जा रहा है. अब एक्ट्रेस ने इन कयासों को खत्म करते हुए फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में धनुष को डेट करने की खबरों को गलत बताया है.
कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ कैम्पेन से जुड़े केके मेनन? एक्टर बोले- बिना पूछे इस्तेमाल किया मेरा वीडियो
12 अगस्त 2025
एक्टर के के मेनन ने कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ अभियान में अपनी भागीदारी से साफ इनकार किया है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उनकी स्पेशल ऑप्स वेब सीरीज के प्रमोशनल वीडियो का एक क्लिप का इस्तेमाल किया है. वो भी बिना उनकी अनुमति के, जो कि सरासर गलत है.
वजन पर हुईं ट्रोल-डेब्यू फिल्म में मिला नोटिस, जब कॉन्ट्रोवर्सी में रही ये मिस यूनिवर्स
12 अगस्त 2025
टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू इससे पहले पंजाबी फिल्म से डेब्यू कर चुकी हैं. इसी के साथ वो विवाद का भी सामना कर चुकी हैं. कपिल शर्मा शो फेम बुआ यानी उपासना सिंह ने इस बारे में बताया था.
Prabhas के घरवालों ने दी गुडन्यूज, कौन होगी दुल्हन?
12 अगस्त 2025
साउथ सुपरस्टार प्रभास कब शादी करेंगे? इस सवाल को हर कोई पूछ रहा है. अब एक्टर की आंटी श्यामला ने प्रभास की शादी को लेकर अपडेट दिया है. बता दें एक्टर का नाम अनुष्का शेट्टी के अलावा कृति सेनन संग काफी जोड़ा गया. लेकिन एक्टर ने उन्हें अपनी अच्छी दोस्त ही बताया.
Jr NTR का Hrithik से बड़ा वादा, जिंदगीभर करेंगे ये काम
12 अगस्त 2025
हाल ही में इस फिल्म वॉर 2 के एक प्रमोशनल इवेंट में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ मंच पर नजर आए जिसका वीडियो भी वायरल है. बता दें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इस समय अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
‘वॉर-2’ के प्री-रिलीज इवेंट में ऋतिक-जूनियर NTR का जलवा, देखें मूवी मसाला
12 अगस्त 2025
साल की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर-2’ रिलीज से पहले ही देशभर में तहलका मचा रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म का हैदराबाद में ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट हुआ, जिसने फैंस में उत्साह भर दिया. इवेंट में भारी भीड़ जुटी. देखें मूवी मसाला.
‘वॉर 2’ में नहीं दिखेंगे शाहरुख-सलमान, इस एक्टर का होगा धांसू कैमियो! फैंस को मिलेगा सरप्राइज
12 अगस्त 2025
14 अगस्त 2025 को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है. इस बीच वॉर 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है.
Salman ने ठुकराई थी IPL टीम, सालों बाद हुआ पछतावा?
11 अगस्त 2025
बॉलीवुड के कई सितारे जैसे शाहरुख खान, जूही चावला और प्रीति जिंटा आईपीएल टीमों के मालिक हैं, लेकिन सलमान इस लीग से दूर हैं. हाल ही में एक इवेंट में सलमान खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी आईपीएल टीम खरीदने का सोचा था? इसपर सलमान ने दिलचस्प बयान दिया.
भांजी को गोद में लिए नजर आए Salman, फैंस बोले…
11 अगस्त 2025
बीती रात सलमान खान एक इवेंट में अपनी नन्ही भांजी आयत का हाथ थामकर पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामू-भांजी के बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया.
क्यों अस्पताल के चक्कर काट रहीं Munmun Dutta? बोलीं…
11 अगस्त 2025
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया से दूर थीं. ऐसा क्यों इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है. मुनमुन ने बताया कि पिछले दिनों वो दर्दभरे पलों से गुजरी हैं. क्योंकि उनकी मां बीमार थीं. एक्ट्रेस उनकी देखभाल में लगी थीं.
Jr. NTR को लगा बॉलीवुड में अपनाए जाने का डर, बोले- ऋतिक का भी तेलुगू डेब्यू है…
11 अगस्त 2025
जूनियर एनटीआर ने ऋतिक की जमकर तारीफ की और कहा कि एक समय उन्हें शक था कि हिंदी सिनेमा के दर्शक उन्हें अपनाएंगे या नहीं, क्योंकि वे साउथ इंडियन फिल्मों से आते हैं. साथ ही कहा कि ऋतिक के साथ काम करना उनके लिए एक लर्निंग एक्सपीरियंस जैसा था, और कई बार उन्हें ऋतिक में अपनी झलक दिखती थी.
‘हर आशिक एक विलेन है…’, ‘बागी 4’ का टीजर रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा
11 अगस्त 2025
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मचअवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. 1 मिनट 49 सेकंड के इस टीजर में टाइगर धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं.
सपना चौधरी ने क्यों खाया था जहर? सालों बाद बताया सच, बोलीं- एक छोटी-सी गलती…
11 अगस्त 2025
सपना ने अपने उठाए आत्महत्या के कदम पर बात की. उन्होंने बताया कि उस दौरान वो छोटी थीं, लोगों की बातों के पीछे छुपे मकसद को वो पहचान नहीं पाई थीं. मालूम हो कि सपना के सुसाइड का मामला गुड़गांव में एक परफॉर्मेंस के बाद शुरू हुआ था. खबरें थी कि, इस दौरान सपना के एक गाने को लेकर विवाद हो गया था.
भिक्षा मांग गुजारा कर रहीं Nupur Alankar, बोलीं…
11 अगस्त 2025
नूपुर अलंकार एक समय पर टीवी का बड़ा चेहरा थीं. उन्होंने कई शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है. मगर साल 2022 में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाकर अध्यात्म की राह चुन ली थी. बीते 3 सालों से वो साध्वी बनकर जिंदगी जी रही हैं. अब मुंबई मिरर संग बातचीत में नूपुर अलंकार ने अपनी जिंदगी के इन बदलावों पर बात की.
फिल्मी खानदान से होने का नहीं मिला फायदा, नील बोले- आज भी काम के लिए स्ट्रगल…
11 अगस्त 2025
नील नितिन मुकेश का दर्द छलका. उन्होंने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी. वो कहते हैं- मैं आज भी अपना अगला काम तलाशने के लिए स्ट्रगल कर रहा हूं. इसने मेरी सोच को बदल दिया है. लेकिन जब काम की बात आती है. किसी ने ना मुकेश जी, ना नितिन मुकेश जी और न ही मेरी मदद की. हमारी तीन पीढ़ियों ने काफी संघर्ष झेला है.
फैसल खान ने लगाए थे भाई आमिर खान पर आरोप, सामने आया परिवार का बयान, कही ये बात
10 अगस्त 2025
आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में दिए अपने कुछ इंटरव्यूज में अपने परिवार और भाई आमिर से जुड़े विवादित बयान दिए थे. अब फैसल के उन्हीं बयानों पर उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करके अपनी बात सामने रखी है.




















