यूट्यूबर सौरव जोशी को मिली 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, खुद को बताया ‘हिमांशु भाई गैंग’

भारत के सबसे बड़े फैमिली व्लॉगर को अज्ञात नंबर से आया कॉल, पुलिस जांच में जुटी..देश के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव जोशी को एक अज्ञात कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को “हिमांशु भाई गैंग” से जुड़ा बताया और भारी रकम की मांग की।

https://www.instagram.com/p/DO7_9tLiYm-/?igsh=cTRtOHc4NmRlZHpu

सौरवजोशी को किसका कॉल आया और क्यों

देश के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव जोशी को एक अज्ञात कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को “हिमांशु भाई गैंग” से जुड़ा बताया और भारी रकम की मांग की।

 

सौरव जोशी देशभर में अपनी फैमिली व्लॉगिंग और क्रिएटिव वीडियोस के लिए जाने जाते हैं और यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोअर्स रखते हैं। धमकी भरा कॉल आने के बाद उनके फैंस और परिवार में चिंता का माहौल है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कॉल ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाला कॉल असली गैंग से जुड़ा है या किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है।

 

पुलिस ने सौरव जोशी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले में जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *